फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: हरियाणा में एक शख्स ने पेट्रोल डालकर किया सुसाइड, मौके से बरामद हुआ सुसाइड नोट

Sun, 11 May 2025 05:35 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल

सार

नारनौल में एक शख्स ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर सुसाइड कर लिया। मृतक के पास से एक डायरी बरामद हुई है जिसमें सुसाइड नोट लिखा हुआ है।  
विज्ञापन
नारनौल में एक शख्स ने किया सुसाइड - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव दौचाना स्थित खेल मैदान में एक व्यक्ति ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पास एक डायरी भी मिली है, जिसमें लिखा हुआ है कि मेरी मौत का किसी को भी जिम्मेदार न माना जाए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शव के पास से बरामद हुई डायरी   

जानकारी के मुताबिक गांव दौचाना निवासी 35 वर्षीय राजेंद्र शनिवार शाम को घर से बिना बताए चला गया था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। सुबह करीब साढ़े पांच बजे खेल मैदान में घूमने आने वाले लोगों ने मंच के पास एक व्यक्ति को जला देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। वहीं, शव के पास एक डायरी भी मिली है।

पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा शव  

पुलिस ने बताया कि डायरी में लिखा हुआ था कि उसकी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं माना जाए। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। रविवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Opium Recovered: महिला ने फ्रिज में छिपा रखा था नशा, 820 ग्राम अफीम हुई बरामद, पति के खिलाफ भी दर्ज हैं मामले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें