फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो देसी पिस्टल के साथ व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ा

Tue, 21 Oct 2025 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटा संख्या:-54 आरोपी अवैद्य पिस्तोल के साथ---स्रोत पुलिस
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ सदर थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो पिस्टल बरामद करने का दावा किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक कादयान पुत्र रामबीर निवासी बेरी थाना, बेरी जिला झज्जर के रूप में हुई।
सदर थाना महेंद्रगढ़ प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार सुबह बस स्टैंड नांगल सिरोही के पास गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार में एक युवक बैठा है, जिसके पास अवैध हथियार है।
विज्ञापन

बाईपास नांगल सिरोही–कोथल मोड़ पर गाड़ी सहित खड़ा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी ने अपनी कार मोड़कर भागने का भी प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें