सीआईए पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के मंढाना गांव में एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया है। शक के आधार पर पुलिस ने उसकी तलाशी तो उसके बाद एक देसी पिस्तौल, जिंदा कारतूस मिला। आरोपी की पहचान महेंद्र निवासी निम्भौर, राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसे जिला अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सीआईए को शक है कि आरोपी किसी वारदात की फिराक में था। रिमांड के दौरान उससे अवैध हथियार के बारे में जानकारी हासिल की जाएगी। संवाद