फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की डिग्गी में मिला लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के गोशाला रोड पर बने पानी की डिग्गी में रविवार को सुबह 22 वर्षीय युवक का शव मिला। मिली जानकारी के अनुसार गांव कस्बे के वार्ड नंबर 12 निवासी मनीष कुमार 23 जुलाई से अपने घर से गायब था। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की। कहीं न मिलने पर परिजनों ने उसकी कनीना थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रविवार को श्रीकृष्णा गोशाला के वाटर टैंक में उसका शव पानी में उतराता हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। मृतक के परिजनों ने शव की पहचान की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें