नारनौल। थाना शहर पुलिस ने बुजुर्ग व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर के मामले में दो आरोपियों को जलेबी चौक से गिरफ्तार किया है। गांव रघुनाथपुरा के कर्मबीर और गांव डोहर खुर्द के सुनील के पास वारदात में इस्तेमाल किया गया एक डंडा और कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।
जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी को रघुनाथपुरा निवासी 60 वर्षीय सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपने प्लाट पर पहुंचा तो वहां पहले से मौजूद उसके पड़ोसी कर्मबीर और उसके एक अन्य साथी ने हाथों में कुल्हाड़ी, लकड़ी का डंडा और लोहे की रॉड लेकर उस पर अचानक हमला कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस टीम ने एफआईआर दर्ज की।