अटेली के राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस उत्सव के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि हम सभी को अपने मत का प्रयोग अवश्य करना चाहिए ताकि एक बेहतर सरकार का चुनाव किया जा सकें।
उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि स्वयं भी मत का प्रयोग करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। इस दौरान परेड प्रतियोगिता में रितेश ने प्रथम , उमेश ने द्वितीय और ललित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में ममता ने प्रथम, समीन ने द्वितीय और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में राहुल प्रथम, करिश्मा द्वितीय और अंकिता यादव तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में अग्निवेश प्रथम, देवदत्त द्वितीय और रजनी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रो. नीरज चौहान, हितेश, डॉ. उपदेश, सुरेंद्र गुप्ता, डॉ. संजय शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहें।