फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 14 से मलमास शुरू, नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Thu, 13 Mar 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:62-पंड़ित राहुल  भारद्वाज--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। 14 मार्च को सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा जिससे खरमास (मलमास) की शुरुआत हो जाएगी। एक माह तक मलमास के दिनों में विवाह-शादी, मुंडन व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों पर विराम लग जाएगा। एक माह बाद 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा और इसके साथ ही मलमास समाप्त होने से मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो सकेगी। पंडित राहुल भारद्वाज ने बताया कि मांगलिक कार्यों के लिए किसी भी शुभ कार्य के लिए गुरु का अच्छी स्थिति में होना जरूरी है, अगर ये ग्रह अशुभ स्थिति में होते हैं तो मांगलिक कार्य के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं। खरमास के समय में सूर्य के तेज की वजह से गुरु का बल कमजोर हो जाता है और गुरु के स्वभाव में उग्रता आ जाती है। गुरु ही शुभ कार्यों के कारक है। इसलिए मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें