फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बनारसी देवी को किया गया सम्मानित

Thu, 13 Mar 2025 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फाेटो संख्या:54- रेवाड़ी में बनारसी देवी को सम्मानित करते संस्था के सदस्य-स्रोत- संस्था
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अरावली किसान क्लब कल्याण रेवाड़ी की ओर से जिला महेंद्रगढ़ के गांव बवानिया की प्रगतिशील महिला किसान बनारसी देवी को सम्मानित किया गया। एसडीएओ डाॅ. दीपक यादव ने बताया कि बुधवार को रेवाड़ी कृषि विभाग में वार्षिक बैठक में सम्मानित किया गया। क्लब की ओर से शॉल व डॉ. यशपाल गुरुग्राम ने 2100 रुपये व सेवानिवृत्त प्राचार्य सुरेंद्र ने 1100 रुपये से सम्मानित किया। अरावली किसान क्लब की ओर से यह सम्मान समारोह मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी की ओर से इनको महिला दिवस पर सम्मानित करने पर रखा गया था। बनारसी देवी ने बताया यह सम्मान पाकर गर्व की अनुभूति हुई है। उनका प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित करेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें