फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खेदड़ बिजली प्लांट की दो यूनिट में खराबी, बिजली सप्लाई प्रभावित

Sun, 20 Aug 2023 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल (हरियाणा)

सार

वर्तमान में जिले के अंदर लगभग 29 लाख रुपये प्रतिदिन बिजली आ रही थी लेकिन पॉवर प्लांट में दिक्कत आने की वजह से 26 लाख यूनिट बिजली ही मिल रही है।
विज्ञापन
खेदड़ में स्थित राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेदड़ बिजली प्लांट की दो यूनिट दो-तीन दिन से खराब होने की वजह से महेंद्रगढ़ में भी बिजली सप्लाई प्रभावित हो रही है। इससे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अंतर्गत आने वाले जिलों को बिजली कम मिल रही है। वहीं जिले में प्रतिदिन तीन लाख यूनिट बिजली कम मिल रही है। इस वजह से जिले में अघोषित कट लग रहे हैं। अभी यह समस्या लगभग 15 से 20 दिन रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन


खेदड़ पावर प्लांट की यूनिट पिछले दो-तीन दिन से खराब हो गई है। इससे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में बिजली आपूर्ति की समस्या बढ़ गई है। इसी वजह से जिले के अंदर अघोषित कट लग रहे हैं। ये कट रात के समय लगते हैं। कटों का शेड्यूल भी कंट्रोल बोर्ड हिसार से बनकर आ रहा है। उन्हीं के अनुसार कट लगाए जा रहे हैं।

जहां भी बिजली का लोड अधिक हो जाता है, वहीं कट लगाए जा रहे हैं। बिजली का लोड रात के समय अधिक होने की वजह से रात को अलग-अलग समय पर 45-45 मिनट के कट लग रहे हैं।
विज्ञापन


खेदड़ पॉवर प्लांट में दिक्कत आने की वजह से बिजली कट की जा रही है। ये अघोषित कट आगे से ही लग रहे हैं। वर्तमान में डीएचबीवीएन को बिजली कम मिल रही है। -सुनील कुमार, एसडीओ शहरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें