फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: जींद रियासत के आखिरी महाराजा सतबीर सिंह का बीमारी के चलते गुरुग्राम में निधन

Sun, 20 Aug 2023 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

अब उनकी सभी रस्म क्रियाएं संगरूर में की जाएंगी। जींद रियासत से रानी इंद्रजीत कौर के परिवार ने शोक जताया।
विज्ञापन
19जेएनडी43: मुखाग्रि देते हुए भतीजी रमिंद्रबीर कौर सिधू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद रियासत के 9वें और आखिरी महाराजा सतबीर सिंह का गुरुग्राम के पालम विहार में शुक्रवार रात को 84 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। महाराजा सतबीर सिंह को मुखाग्नि उनकी भतीजी रमिंद्रबीर कौर सिंधू ने दी।

विज्ञापन


जींद रियासत की रानी इंद्रजीत कौर ने बताया कि रियासत की गद्दी पर महाराजा सतबीर सिंह बैठे थे। वह बंटवारे के बाद से संगरूर में रहे। इसके बाद वह गुरुग्राम के पालम विहार में रहने लगे थे। उनकी दो रानियां थीं, जिसमें एक का निधन और दूसरी के साथ तलाक हो गया था। राजसी घरानों की रिवायत के मुताबिक महाराजा की पहली संतान ही राजगद्दी की सही हकदार होती है, लेकिन उनके कोई संतान नहीं था।
विज्ञापन


इसके चलते शनिवार को महाराजा सतबीर सिंह के शव को उनकी भतीजी रमिंद्रबीर कौर ने मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें