फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वॉलीबॉल में राइफल्स टीम को हराकर मकड़ाना विजेता रही

विज्ञापन
फोटो संख्या:52- गांव मालड़ा में मुख्याति​थि सुरेंद्र कौ​शिक को  सम्मानित करते मंदिर कमेटी---स्र
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में राधाकृष्ण व बाबा हांडु के मेला वीरवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इस दौरान वॉलीबॉल में राइफल्स टीम को हराकर मकड़ाना विजेता रही।
विज्ञापन

वहीं नेशनल ओपन कबड्डी में संस्कार भारती विजेता व बाबा जोहड़िया मालड़ा की टीम उप विजेता रही। 21 हजार रुपये का कुश्ती दंगल जीतू बाघोत के नाम रहा। देर रात तक चली प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मंदिर कमेटी के सदस्यों ने इनाम वितरित किए।
मेले में 108 कुंडीय यज्ञ, खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ साथ भजन कंपीटिशन व भंडारे का भी आयोजन किया गया। बाबा के इस आयोजन के प्रति ग्रामीणों, सभी भक्तों, राजनीतिक, धार्मिक व सामाजिक संगठनों के लोगों ने भागीदारी निभाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुजान मालड़ा व तेजपाल प्रजापति मालड़ा ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि पारितोषिक वितरण समारोह के मुख्य अतिथि सुरेंद्र कौशिक पूर्व जिला प्रमुख रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप मालड़ा प्रधान सुंडाराम ट्रस्ट ने की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें