फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मेजर अनिरुद्ध यादव की टीम का नौ माह बाद गिनीज वर्ल्ड बुक में नाम दर्ज

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करते मेजर अनिरुद्ध यादव व उसकी टीम--स्रोत- परिजन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला के गांव पालड़ी पनिहारा निवासी मेजर अनिरुद्ध यादव का टीम सहित दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने पर एक साल बाद गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। मेजर अनिरुद्ध ने अपने 22 साथियों के साथ 8,848.86 मीटर की दुर्गम ऊंचाई पर पहुंचकर तिरंगा फहराया और दुनिया के सबसे बड़े पर्वतारोही दल के रूप में अपना नाम दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उनकी इस उपलब्धि पर मेजर अनिरुद्ध यादव व उनकी टीम को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। भारतीय सेना के सिल्वर जुबली एवरेस्ट अभियान के तहत मेजर अनिरुद्ध और उनकी टीम ने 27 मई 2025 को एवरेस्ट के शिखर पर सफलता हासिल की थी। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा पर्वतारोही दल बना है। दल में भारतीय सेना के 22 जांबाज सदस्य और 27 शेरपाओं सहित कुल 49 पर्वतारोहियों ने एक साथ एवरेस्ट पर चढ़ाई की। यहां पर टीम ने हाड़ कंपाने वाली ठंड, कम ऑक्सीजन और विपरीत मौसम की चुनौतियों को पार किया और मेजर अनिरुद्ध ने अपनी टीम के साथ नई मिसाल कायम की है।

फोटो संख्या:72- माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करते मेजर अनिरुद्ध यादव व उसकी टीम--स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें