महेंद्रगढ़। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण कभी भी शुरू हो शुरू हो सकता है। शहर के बदहाल व बंद सार्वजनिक शौचालय कहीं सर्वेक्षण की रैंकिंग कम न कर दे इसको लेकर नगर पालिका की ओर से कमर कस ली है। पिछले पांच सालों की स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग कुछ खास नहीं रहा है।
वर्ष 2023-24 में महेंद्रगढ़ 176 वीं रैंकिंग पर रहा था। इस बार रैंकिंग सुधारने के लिए नगर पालिका प्रयास कर रहा है। नगर पालिका की ओर से शहर के पांच सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव को लेकर एस्टीमेट बनाया गया है। इसके लिए नपा के अधिकारियों की ओर से 15 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया है। शहर के लोक निर्माण विश्राम गृह, सरकारी अस्पताल, बस स्टैंड के सामने, हुड्डा पार्क, मोदाश्रम मंदिर के पास सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। इन शौचालय में कर्मचारी तक तैनात नहीं है। शौचालय के अंदर पानी की कमी, टोंटी टूटी हुई है, सफाई तक नहीं है।
दुकानदार नरेश, महेश, परमजीत, सुभाष ने बताया कि पिछले एक माह से सार्वजनिक शौचालय में देखभाल के लिए अभाव में बदहाल हो रहा है। रेहड़ी चालक अपना सामान रखकर कब्जा कर रहे है। शौचालय की वाॅशवेसन व नलकी टूटी हुई है। दुकानदारों की मांग को देखते हुए नगर पालिका के अधिकारियों ने करीब 15 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इनमें शौचालय में कर्मचारियों की तैनाती, वॉशवेसन व नलकियों को दुरूस्त करना, सफाई सहित अन्य रखरखाव का कार्य किया जाएगा।
शहर के सार्वजनिक शौचालय के रखरखाव को लेकर 15 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। इसमें कर्मचारियों की तैनाती, सफाई सहित अन्य कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए जल्द से जल्द टेंडर लगाकर आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
नवदीप, जेई, नगर पालिका महेंद्रगढ़।