नारनौल। भारतीय भाषा समर कैंप गतिविधियों की शृंखला में शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य मुरारीलाल ने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।
प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय परिसर में केवल विद्यार्थियों और स्टाफ को ही नहीं, बल्कि राहगीरों को भी पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लस्टर प्रमुख एवं प्राचार्य मुरारीलाल ने समर कैंप का औचक निरीक्षण किया और अपने हाथों से पौधे वितरित कर सभी का उत्साहवर्धन किया।
प्रवक्ता आशा शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सामने से गुजरने वाले राहगीरों को जब विद्यार्थियों और शिक्षकों ने आदर पूर्वक पौधे भेंट किए, तो उनके चेहरों पर भी मुस्कान आ गई। इस अवसर पर संस्कृत प्रवक्ता आशा शर्मा, रोहतास, सचिन कुमार, अजय और विद्यालय का समस्त स्टाफ, समर कैंप के प्रतिभागी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।