नारनौल। जिले में डी-प्लान के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1454.89 लाख रुपये आवंटित हुए थे। इसमें 872.93 लाख सामान्य मद के लिए और 581.96 लाख एससीएसपी मद के लिए आवंटित किए गए हैं।
यह जानकारी जिला नगर आयुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने दी। बताया कि जिला विकास कार्यों के राशि अदायगी में महेंद्रगढ़ जिला हरियाणा राज्य में 5वें स्थान पर है। जिले की वित्तीय वर्ष 2023-24 की कोई भी अदायगी लंबित नहीं है। उन्होंने बताया कि जिला विकास योजना के तहत अधिकतर विकास कार्य संपूर्ण हो चुके हैं। पूरा हो जाएंगे।
उन्होंने बताया कि डी-प्लान के तहत जिला के विभिन्न गांवों में एससी, बीसी तथा सामान्य वर्गों के लिए चौपालों का निर्माण, गांव की गलियों का निर्माण, पीने के पानी के लिए वाटर टैंक का निर्माण, स्कूलों के नए कमरों का निर्माण, बस क्यू शेल्टर, खेल मैदानों में बने स्टेज पर शेड व ट्रेक का निर्माण, सामुदायिक केंद्रों का निर्माण आदि कार्य करवाए गए हैं। संवाद