महेंद्रगढ़। पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ हो रहे अनुचित एवं असभ्य व्यवहार के विरोध में महिला जागृति मंच की ओर से शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। महिला ने नारेबाजी करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री के नाम उपमंडल अधिकारी संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा।
महिला जागृति मंच के बैनर तले महिलाओं ने भगवान परशुराम चौक, सब्जी मंडी मार्ग, शंकर मार्केट, शॉपिंग कांप्लेक्स होते हुए डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर पहुंचकर पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। पश्चिमी बंगाल में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोष जताया। महिला जागृति मंच की संयोजिका ललिता भारद्वाज ने बताया कि पश्चिमी बंगाल के संदेश खाली कुच बिहार और उत्तर दिनाजपुर में हुई घटनाओं से देशभर की महिलाओं में रोष है। इस मौके पर ललिता, बबली, मंजू, अनिता, लाली, मिथलेश, बनारसी, विद्या, कविता, सुप्रिया, संतोष, सुषमा, रज्जो, कृष्णा, शकुंतला, मंजू, सविता, अमित भारद्वाज, रामजीवन मित्तल, मनोहर लाल, कमल सैनी सहित अनेक महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे।
फोटो संख्या:61- भगवान परशुराम चौक पर रोष प्रदर्शन करती महिला जागृति मंच के सदस्य व महिलाएं-स्रो