फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेश जोशी को अल्मोड़ा में लोक कला सम्मान से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी को उत्तराखंड के अल्मोड़ा में लोक कला सम्मान से सम्मानित किया गया। संस्कार, सांस्कृतिक एवं पर्यावरण समिति की ओर से आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने उन्हें सम्मानित किया। अतिथियों ने कहा कि महेश जोशी के नेतृत्व में हरियाणा के लोक कलाकारों को मजबूत मंच मिला है। उल्लेखनीय है कि जोशी पिछले 35 वर्षों से सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें