फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में खेल नर्सरियों में एक अप्रैल से जारी होगी लिस्ट

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- सतनाली ​स्थित एक निजी खेल नर्सरी में अभ्यास करते ​खिलाड़ी--स्रोत- कोच
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल नर्सरियों को लेकर एक अप्रैल को सूची जारी की जाएगी। इसके बाद खेल विभाग ने अप्रैल के ही प्रथम सप्ताह से इनमें दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। जिलेभर से 216 विद्यालयों, निजी स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों के साथ-साथ निजी खेल अकादमियों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

अब अप्रैल से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिल सकेगा। इन खेल नर्सरियों का संचालन निजी और सरकारी स्कूलों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों की देखरेख में किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और खिलाड़ियों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
जिला खेल अधिकारी नरेंद्र कुंडू ने बताया कि पिछले माह खेल विभाग की ओर से निजी खेल नर्सरी अलॉट करने के लिए जिले भर से आवेदन मांगे गए थे। इसमें वॉलीबॉल, एथलेटिक्स व कबड्डी, फुटबॉल, हैंडबॉल, कुश्ती, खो-खो व बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, रोइंग व बैडमिंटन खेल शामिल है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि खेल नर्सरियों में चयनित खिलाड़ियों को नियमित रूप से छह से आठ घंटे तक अभ्यास कराया जाएगा। इस दौरान उन्हें प्रशिक्षित कोच की निगरानी में विभिन्न खेलों की बारीकियां सिखाई जाएंगी। खिलाड़ियों के शारीरिक और मानसिक विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें