फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कबड्डी के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान पर महेंद्रगढ़

Thu, 18 Sep 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 23 मैच के दौरान दम खम दिखाते हुए ​खिलाड़ी। स्रोत प्रवक्
विज्ञापन
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज कबड्डी (पुरुष एवं महिला वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आईजीयू के अंतर्गत आने वाले विभिन्न महाविद्यालयों की 21 टीमों ने कबड्डी में भाग लिया। खेल कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण यादव रहे।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का भी जीवन में महत्व होता है। उन्होंने बताया कि कबड्डी हरियाणवी खेल संस्कृति का बहुत ही रोमांचक खेल है। जिसमें खिलाड़ी अपने दम-खम से दूसरे खिलाड़ी को पस्त करते हुए आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि जो मैदान में गिरने से नहीं डरता, वही असली खिलाड़ी होता है। कबड्डी में हर रेड एक चुनौती है और हर टच एक उपलब्धि। है।
कबड्डी की पुरुष वर्ग की टीम से प्रथम स्थान आरपीएस डिग्री कॉलेज बलाना महेंद्रगढ़, द्वितीय स्थान केएलपी कॉलेज रेवाड़ी व तृतीय स्थान यदुवंशी डिग्री कॉलेज नारनौल ने प्राप्त किया। कबड्डी के महिला वर्ग टीम से प्रथम स्थान संस्कार भारती डिग्री कॉलेज पाली, द्वितीय स्थान राजकीय कन्या महाविद्यालय रेवाड़ी एवं तृतीय स्थान राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें