फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हरियाणा सीनियर एथलेटिक्स में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने जीता पदक

विज्ञापन
फोटो संख्या:74- कुरूक्षेत्र में आयोजित हरियाणा राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पदक ​जीतने के बा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कुरुक्षेत्र में आयोजित हरियाणा सीनियर एथलेक्टिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है। दोनों खिलाड़ी 27 से 30 सितंबर को होने वाली नेशनल लेवल पर महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स कोच सूरत गुर्जर ने बताया कि एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कुरुक्षेत्र में 6 व 7 सितंबर को आयोजित प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ के 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से दो खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी अंकिता ने दस हजार की दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण व खिलाड़ी हेमंत ने तीन हजार दौड़ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है।
इन दोनों खिलाड़ियों का झारखंड में होने वाली नेशनल एथलेक्टिस प्रतियोगिता में चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार को महेंद्रगढ़ पहुंचने पर दोनों खिलाड़ियों का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें