फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाटू श्याम मेले के लिए कल से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उत्तर पश्चिमी रेलवे ने खाटूश्याम मेले के लिए  दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया। एक ट्रेन हिसार से रींगस तथा दूसरी नारनौल से जयपुर के लिए चलेगी। दोनों ट्रेने वीरवार से 15 मार्च तक के लिए चलाई जाएंगी। बता दें कि राजस्थान के रींगस से 17 किलोमीटर दूर गांव खाटू में बाबा श्याम का बहुत बड़ा धाम है। इस धाम से अनेक राज्यों के लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस धाम पर प्रति वर्ष फाल्गुन एकदशी को मेला लगता है। मेले अवसर से पहले ही हरियाणा, दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के लोग भारी संख्या में बाबा के दर्शन करने को जाते हैं। पिछले वर्ष लॉकडाउन रहने की वजह से मेला नहीं लग पाया था। इस वजह से इस बार मेले में पहले की तुलना में अधिक भीड़ जा रही है। मेले की भीड़ को लेकर उत्तर पश्चिमी रेलवे ने हिसार से रींगस तथा नारनौल से जयपुर के लिए ट्रेन चलाई है।  ट्रेन नंबर 04791 हिसार से सुबह 7ः20 बजे चलेगी, जो हांसी, चरखी दादरी,  कोसली, रेवाड़ी, अटेली होते हुए 11ः28 बजे नारनौल पहुंचेंगी। इसके बाद डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर होते हुए 2ः05 बजे रींग पहुंचेगी। वापस में यह गाड़ी 04792 नंबर से रींगस से शाम 4ः05 बजे चलेगी जो नारनौल 5ः37 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी हिसार रात 10ः35 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा दूसरी गाड़ी नारनौल से जयपुर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 09701 जयपुर से सुबह 9ः50 बजे चलेगी जो 11ः00 बजे रींगस, 11ः57 नीम का थाना, 12ः18 डाबला तथा दोपहर 1ः10 बजे नारनौल पहुंचेगी। वापस में यह गाड़ी 09702 नंबर से नारनौल से दोपहर 2ः45 बजे चलेगी जो डाबला 3ः15, नीम का थाना 3ः 35 तथा रींगस 4ः30 बजे तथा जयपुर रात 10ः35 बजे पहुंचेगी। ----------- खाटूश्याम मेले अवसर पर दो मेला स्पेशल ट्रेन हिसार से रींगस तथा नारनौल से जयपुर चलाई जाएंगी। ये दोनो गाड़ियों 10 मार्च से 15 मार्च तक के लिए चलाई गई हैं।-मुनेश भार्गव, स्टेशन अधीक्षक, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें