फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब बेचने का एक आरोपी गिरफ्तार आरोपी के पास से 20 पेटी देसी शराब बरामद की

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सदर थाना पुलिस ने गांव बलाहा कलां में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को काबू कर उसके पास से 20 पेटी शराब की बरामद की है। पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ शराब अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली बलाहा कलां में एक व्यक्ति अवैध शराब बेचने का धंधा करता है। जोकि पुलिस के साथ मारपीट के मामले में फरार चल रहा है। उक्त गांव में एक पुराने घर में शराब की पेटियों को इधर-उधर करने की फिराक में है। इस सूचना पुलिस गांव बलाहा कलां में मुखबर खास की बताई हुई जगह पर पहुंची। जहां पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा। जिसका पैर नाली में जाने वह गिर गया। जिस पर उसे मौके पर ही काबू कर उससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम वीरेंद्र उर्फ पिंकू निवासी बलाहा कलां बताया। इसके बाद पुलिस ने पुराने घर की तलाशी ली तो उसमें 14 पेटी शराब देसी बोतल व 6 पेटी देसी पव्वा शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी वीरेंद्र उर्फ पिंकू से शराब बारे परमिट वा लाइसेंस पेश करने पर वह कोई लाईसेंस पेश नहीं कर सका। इस पर सदर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें