फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल - पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। राता कला बस स्टैंड के पास हुई सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव बाछोद निवासी मंजू देवी ने बताया कि रविवार को वह अपने पति बलराज के साथ मोटरसाइकिल पर रोहतक से कनीना होते हुए अपने गांव लौट रही थी। कनीना-अटेली रोड पर राता कला के पास टी प्वाइंट पर अज्ञात वाहन ने सामने से उनकी मोटरसाइकिल को सीधी टक्कर मार दी। इसमें उसके पति के सिर पर गंभीर चोट आ गई। हाथ में भी फैंक्चर हो गया। आस-पास के राहगीरों ने उन्हें अटेली सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं मृतक का नारनौल के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों का सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें