जींद जिले के उचाना में स्थानीय लाल चौक के पास गली में देर से रविवार को बिजली के तीन खंभे गली को बीचो-बीच आ गिरने से बिजली की तारें जमीन पर ही पर गिर गई।
गली मैं रहने वाले स्थानीय निवासी सुनील, अनिल, विनोद, बुधराम, मनजीत और सुरेंद्र ने बताया कि गली के मेन लाइन की तारे नीचे झुक रही थी इसलिए ट्रंक की चपेट में आ गई । उस समय वहां पर लोगों का आना जाना कम होने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। उन्होंने बताया रविवार शाम 7:30 बजे के टूटे हुए खंबे सोमवार को दिन के 12:30 तक निगम द्वारा नहीं उठाए गए है। गलीवासियों का कहना है कि इस गली के तार नीचे झुकने होने और जर्जर हो चुके खंभों को तुरंत हटाना चाहिए, ताकि भविष्य में कभी ऐसा नहीं हो।
बिजली विभाग के एसडीओ हनुमान सिंह ने कहा कि खंबे तोड़ने वाले का पता लग गया है उसके ऊपर एफ आई आर. कराएंगे और जल्द ही ठेकेदार को भेजकर खंभे उठवा दिए जाएंगे