फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी रोड पर गंदे नाले पर सेफ्टी वाल नहीं होने से हो रहे हादसे

विज्ञापन
नाले के अंदर गिरी कार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी रोड पर गंदे नाले पर सेफ्टीवाल व संकेतक नहीं होने से वाहन चालक नाले में गिरकर आए दिन हादसे का शिकार हो रहे हैं। गत 3-4 दिनों के दौरान दो वाहन इस नाले में गिर चुके हैं। गनीमत रही कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ है। इससे पूर्व भी अनेक हादसे हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग अधिकारी हादसा होने के बाद सेफ्टीवाल बनाने की खानापूर्ति कर इतश्री कर लेते हैं जोकि कुछ दिनों में दोबारा गिरकर टूट जाती है। उक्त स्थान में अधिकतर हादसे सर्दी में कोहरे व धुंध के दौरान ही होते हैं। इस समय सर्दी के साथ कोहरे व धुंध का प्रकोप बना हुआ है। ऐसे में पिछले 3-4 दिन में दो वाहन चालक सेफ्टीवाल नहीं होने के कारण नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं। बार-बार हो रहे हादसों व विभाग द्वारा मजबूत सेफ्टीवाल व संकेतक नहीं लगाने से स्थानीय लोगों में भी प्रशासन व विभाग के प्रति रोष बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें