फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की सहमति से जीजा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले के एक गांव में बहन की सहमति से जीजा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती लापता हो गई है। उसका अक्तूबर माह में ही तलाक हुआ था। उसकी बहन ने आईएमटी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि 10 साल पहले उसका विवाह हुआ था, लेकिन मां नहीं बन सकी। इसी बीच उसकी सगी बहन (21) का पिछले साल अक्तूबर माह में अदालत के अंदर तलाक हो गया। वह अपनी बहन की सहमति से उसे पति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने के लिए अपने घर लेकर आ गई। पिछले ढाई माह से उसकी बहन उसके घर पर ही रह रही थी। शनिवार सुबह वह और उसका पति अलग-अलग जगह अपनी ड्यूटी पर चले गए। शाम को साढ़े 3 बजे के करीब वापस आए तो उसकी बहन घर पर नहीं मिली। रिश्तेदारियों में तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। उसकी बहन के पास मोबाइल फोन भी नहीं है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बुधराम ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है। मोबाइल फोन न होने के कारण उसकी तलाश में काफी दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें