फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ ने बुजुर्ग महिला को उठाकर पटका, मौत

विज्ञापन
महिला को मारता बैल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल। ढाणी किरारोद में एक बुजुर्ग महिला को सांड़ ने उठाकर पटक दिया। हादसे में घायल महिला की मौत हो गई। हादसे की पूरी वारदात पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना से गांव के लोगों में आक्रोश है। गांव के पूर्व सरपंच अशीष कुमार ने बताया कि दो दिन पहले अनची देवी (90) सुबह घर के बाहर गई थी। जब वह वापस घर लौट रही थी तो सांड़ ने उठाकर पटक दिया। इसके बाद सांड़ मौके पर ही महिला के पास खड़ा रहा। करीब पांच मिनट के बाद परिजन घर से बाहर निकले और महिला को संभाला। उसे निजी अस्पताल में ले गए और उपचार कराया। लेकिन, उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। अब परिजनों ने घर से लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग जांच की तो सांड़ के पटकने की बात सामने आई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें