फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव अबूबशहर स्थित शराब ठेके में हुई चोरी की घटना सुलझी,आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अबूबशहर स्थित शराब ठेके में हुई चोरी की घटना सुलझी,आरोपी गिरफ्तार माई सिटी रिपोर्टर सिरसा।सदर डबवाली थाना की चौटाला पुलिस चौकी ने बीती 18 जनवरी 2021 की रात् को गांव अबूबशहर में स्थित शराब के ठेके से अंग्रेजी व देशी शराब की हुई चोरी की घटना को सुलझा लिया है । इस संबंध में जानकारी देते हुए चौटाला पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान अखिलेश कुमार पुत्र सत्यभान निवासी सुरजपुर उतर प्रदेश के रुप में हुई है । चौकी प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर 30 हजार रुपए की चोरी शुदा सम्पति बरामद कर ली गई है । उन्होने बताया कि पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान शेष चोरी शुदा सम्पति बरामद की जाएगी । गौरतलब है कि बीती 18 जनवरी को गांव अबूबशहर में स्थित शराब ठेके के सैलज मैन अखिलेश कुमार ने ही 35 पेटी देशी व 16 पेटी अंग्रेजी शराब की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था । चौकी प्रभारी ने बताया कि इस संबंध में सदर डबवाली थाना में शराब ठेकेदार इंद्रपाल पुत्र गोविंद राम निवासी अबूबशहर की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर जांच शुरु की गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें