फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीर्वाद देने के बहाने साधू ने तीन महिलाओं से सोने के कुंडल ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में साधू द्वारा तीन महिला से सोने के कुंडल ठगी करने का मामला आया है। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में लुजोता निवासी सत्यवीर ने बताया कि 23 मार्च को मेरी पत्नी हेमलता व कौशल्या पत्नी बलबीर, किरोम्ता पत्नी नरेश घर से खेत में जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे शहबाजपुर मोड़ के नजदीक पहुंची तो एक बोलेरो गाड़ी उनके पास आकर कर रुकी। चालक ने नांगल चौधरी का रास्ता पूछा, गाड़ी की अगली सीट पर एक साधू बैठा था। जिसने कहा बेटी आशीर्वाद लो। तीनों ने साधू के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। उसके बाद तीनों महिलाओं के कुंडल बाबा के हाथ में थे। साधू ने कुंडल दिखाए तथा हाथ रगड़ते हुए कुछ मन्त्र बोला और कुंडल हाथ से गायब हो गये। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने पत्नी के साथ धोखाधड़ी की और तीनों महिलाओं के  कुंडल ले गये। नांगल चौधरी थाना पुलि स ने बुधवार को अज्ञात पर चोरी और धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें