जींद। सफीदों सदर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले एक गांव की महिला ने ससुर पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि उसकी शादी सोनीपत के के रहने वाले व्यक्ति के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। दहेज नहीं देने पर ससुराल के लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। वहीं ससुर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का प्रयास किया। यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।