फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के तहत निकाली साइकिल रैली

विज्ञापन
रैली निकालते खिलाड़ी व छात्र। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को समर्पित आजादी का अमृत महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय नारनौल में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से साईकिल रैली का आयोजन हुआ। अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक मीणा ने इसे हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा प्राचार्य ओमप्रकाश मोरवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साईकिल रैली में 250 से अधिक खिलाड़ियों व युवा क्लबों के सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा कि भारत देश की आजादी में जिन वीरों ने अपना बलिदान दिया है, हम उन्हें नमन करते है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए शहीद होने वाले वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम देश के विकास में अपना सम्पूर्ण योगदान दें। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी परसराम ने सभी का स्वागत करते हुए कहते हुए कहा कि आजादी के 75 वें वर्ष को यादगार बनाने के लिए सरकार ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिसके तहत जिला प्रशासन व जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल से बाल भवन तक साईकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्यवक महेन्द्र कुमार नायक ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए। साइकिल रैली राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल से आरम्भ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई बाल भवन में सम्पन्न हुई। जहां जिला बाल कल्याण अधिकारी विपिन कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों को आयोजकों की ओर से जलपान वितरित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें