फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज़िला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों पर कारवाई करते हुए एक युवक को 6.20 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल सहित किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा जिला की एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्री भूपेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्य करते हुये नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एक युवक से 6.20 ग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सौरव नदान पुत्र जोगिंद्र नदान वासी शिव चौक भगत सिंह पार्क वाली गली सिरसा के रूप में हुई है । एन्टी नारकोटिक सेल सिरसा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर दाता राम की एक टीम Asi सुमित कुमार के नेतृत्व में नाका कबीर चौक सिरसा पर मौजूद थे। सामने से एक नौजवान मोटरसाइकिल लेकर आ रहा था उनको काबू करके नियमानुसार तलाशी ली गई तो उसके मोटरसाइकिल से हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें