नारनौल। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू हो गया है। स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम शहर का दौरा कर सफाई की जांच करेंगी। बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 शुरू हो गया है। इसके तहत टीम महेंद्रगढ़, अटेली, नांगल चौधरी और अटेली नपा का सर्वेक्षण कर चुकी है। अब नारनौल नप का सर्वेक्षण शुरू हो गया है। टीम मंगलवार दोपहर में नारनौल पहुंची और कार्य में जुट गई। इस दौरान टीम ने मोहल्लों और बाजार में सफाई का जायजा लिया। बुधवार को भी टीम शहर का दौरा करेंगी। इसे देखते हुए नप ने सफाई व्यवस्था को बेहतर करने में जुटा गया है। प्रमुख जगहों के शौचालयों को साफ कराया जा रहा है। वहीं मेन सड़कों की सफाई मशीन से भी कराई जा रही है। मोहल्लों में सफाई कर्मचारियों को विशेष ध्यान देने को कहा गया है। कार्यकारी अभियंता अंकित वशिष्ठ ने बताया कि सफाई व्यवस्था को बेहतर किया गया है।