फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट देकर बाइक सवार युवकों ने आढ़ती की जेब काटकर चुराए 107400 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। बाइक सवार दो युवकों ने लिफ्ट देकर नरवाना में 60 वर्षीय बुजुर्ग आढ़ती के एक लाख सात हजार 400 रुपये चोरी कर लिए। पुलिस को दी शिकायत में निरंजन ने कहा कि वह नरवाना के मेला मंडी में आढ़त का काम करता है। बुधवार को वह अपने घर से मंडी की ओर पैदल जा रहा था। उसने कुर्ते की चोर जेब में एक लाख सात हजार 400 रुपये रखे हुए थे। रास्ते में बाइक सवार दो युवक मिले और उन्होंने कहा कि वह मंडी की तरफ ही जा रहे हैं। वह उन्हें मंडी में छोड़ देंगे। युवकों ने उन्हें बाइक पर बीच में बैठा लिया। निरंजन ने बताया कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ब्लेड से उसके कुुर्ते की जेब काटकर एक लाख सात हजार 400 रुपये चोरी कर लिए। बाइक सवार युवकों ने उसे मंडी के नजदीक स्थित बालाजी मंदिर के पास छोड़कर चले गए। निरंजन ने बताया कि रुपये जेब से निकलने के बारे में उसे तब पता चला जब युवक वहां से जा चुके थे। पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें