नारनौल। जिला में हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। इस बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा। कृषि अधिकारियों के अनुसार बारिश फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। सरसों, गेहूं व चना को सर्वाधिक फायदा होगा। नारनौल में बुधवार को 43 एमएम बारिश हुई थी। वहीं राम में भी रुक रुककर बारिश होती रही। नहीं न्यूनतम तापमान में भी सुधार हुआ है। कई जगहों पर जल भराव की भी समस्या पैदा हो गई है। जल निकासी के बेहतर इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। आसमान में बादल छाने और हवाओं के चलने से लोग ठिठुरते रहे।