फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में हुई 43 एमएम बारिश

विज्ञापन
नारनौल में सरसों की हुई खेती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल। जिला में हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर रौनक आ गई है। इस बारिश से रबी की फसलों को फायदा होगा। कृषि अधिकारियों के अनुसार बारिश फसलों के लिए बहुत फायदेमंद है। सरसों, गेहूं व चना को सर्वाधिक फायदा होगा। नारनौल में सोमवार की शाम से मंगलवार सुबह आठ बजे तक 43 एमएम बारिश हुई। वहीं न्यूनतम तापमान 9.4 से बढ़कर 12 डिग्री तक हो गया है। नारनौल में सोमवार शाम करीब साढ़े तीन बजे बारिश शुरू हुई थी। बारिश के साथ-साथ बीच-बीच में हलके ओले भी गिरे थे। इसके बाद रात भर रुक-रुककर बारिश होती रही। इससे कई जगहों पर जल भराव की भी समस्या पैदा हो गई है। जल निकासी के बेहतर इंतजाम न होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। जिले में सरसों की 84920 हेक्टयेर में खेती हुई है। गेहूं की 43590, जौ की 470 व चना 9516 हेक्टेयर में खेती हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें