बारिश के बीच झांझ गांव में चल रहा किसानों का भंडरा।
- फोटो : Amar Ujala
सोमवार शाम के बाद से मंगलवार दिनभर रुक-रुक कर बूंदबांदी होती रही। आसमान में काले बादल छाए रहे। बूंदाबांदी का लाभ फसलों को होगा। गेहूं व सरसों की फसल में फुटाव होने से अन्न का उत्पादन अधिक होगा। वहीं सब्जी की फसलों पर बूंदाबांदी का विपरीत प्रभाव पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है। बारिश के कारण ठंड बढ़ जाएगी। न्यूनतम तापमान 13 से गिरकर 9 डिग्री तक जा सकता है। इसके बाद और अधिक ठंड बढ़ जाएगी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने से अगले एक सप्ताह तक तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जाएगी।