नारनौल। शनिवार की सुबह हल्की बारिश और बादलों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इससे ठिठुरन बढ़ गई है। हालांकि रात में पारा आठ डिग्री तक पहुंच गया है।
बता दें कि वीरवार को न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। शुक्रवार को इसमें थोड़ा सुधार हुआ और 0.2 हो गया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री पहुंच गया है। दिसंबर के शुरुआती दिनों से तापमान में लगातार उतार चढ़ाव चल रहा है। लेकिन, माह के अंत में ठिठुरन बढ़ने से लोगों को कंपकंपी छुटनी शुरू हो गई है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्मू कश्मीर व हिमाचल में हुई बर्फवारी से उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट हो रही है। ऐसे में नारनौल के तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है।