नारनौल। सीएम रैली में विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर अन्य पर भी नजर रखी जा रही है। रविवार की सुबह पुलिस ने वकील कुलदीप और मंजीत के आवास पर पहुंची। पुलिस ने उनके अपने साथ ले गई। कुलदीप ने बताया कि उन्हें रात से घर में नजर बंद किया गया था। उन्हें फोन तक यूज करने नहीं दिया गया है। कुलदीप ने कहा कि कृषि कानूनों का विरोध होना चाहिए। मंजीत ने कहा कि सरकार ने तीनों कानूनों को वापस ले। इसके साथ पुलिस अन्य पर भी नजर रखे हुए हैं। सीएम रविवार को आईटीआई में जल अधिकार रैली करने वाले हैं। ऐसे में लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी सतर्कता बरत रही है। प्रदर्शन करने वालों को हिरासत में ले रही है।