सड़क हादसे में छात्र की मौत
नारनौल। सड़क हादसे में 10वीं के छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रवीन बाइक से निजामपुर जा रहा था। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।