फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज अमर उजाला ब्यूरो राई। राई थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। किशोरी ने ढाई माह बाद मामले की शिकायत राई थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि गांव का युवक उसे 2 अक्तूबर को उनके घर से अपहरण कर ले गया था। आरोपी ने उसे एक स्थान पर ले जाने के बाद उसे धमकी देकर दुष्कर्म किया था। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। लडक़ी का आरोप धमकी के चलते वह घबरा गई थी। अब उसने मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर राई थाना पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राई थाना प्रभारी विवेक मलिक ने बताया कि मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें