नारनौल। मांदी गांव के पास ट्रक खराब होने के कारण नारनौल-नांगल चौधरी रोड पर यातायात प्रभावित हुआ। इससे करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को बेहतर करने में जुट गई। सुबह नौ बजे के बाद नारनौल-नांगल चौधरी रोड पर यातायात बेहतर हो पाया। जाम से वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी।