शव का अंतिम संस्कार करने जाते जन सेवा दल के सदस्य
- फोटो : Amar Ujala
पानीपत। जिले में कोरोना लगातार लोगों का जीवन लीला रहा है अब तक कोरोना से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। 33 लोगों की मौत इसी माह हुई है हर रोज औसतन 2 लोगों की कोरोना से जान जा रही है। शुक्रवार को सिकंदरपुर घड़ी और मतलौड़ा के व्यक्ति की कोरोना के प्रभाव से मौत हो गई दोनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था जन सेवा दल के सदस्यों ने असंध रोड स्थित शिवपुरी में दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया। डॉक्टरों के अनुसार कोरो ना आने वाले समय में और अधिक बड़ी परेशानी बनेगा। बाजारों और सड़कों पर टूट रहे सोशल डिस्टेंसिंग के नियम कोरोना संक्रमण बढ़ने का बड़ा कारण बन रहे हैं।