फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी देवी लाल के पोस्टरों पर लगाई कालिख, लिखा किसान के ग़द्दार

विज्ञापन
पोस्टर पर पोती गई कालिख और लिखा गया किसान के गद्दार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चौधरी देवी लाल जयंती पर जिले भर में किसानों के मसीहा के तौर पर उनकी जयंती मनाई गई लेकिन अंबाला शहर के गांव में देवीलाल के पोस्टरों पर कालिख पोत दी गई। इतना ही नहीं इन पोस्टरों पर लगी स्थानीय नेताओं और अजय सिंह चौटाला के साथ दुष्यंत सिंह चौटाला की तस्वीर पर भी कुछ शरारती तत्वों ने कालिख पोत दी। कालिख पोतने वाले यही डर नहीं हमें और उन्होंने इन्हीं पोस्टरों पर लिख दिया किसान के गद्दार। दर्शन किसान कानून को लेकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला किसानों के निशाने पर हैं। लेकिन इतना आक्रोश अभी तक कहीं देखने को नहीं मिला। चौधरी देवीलाल की जयंती पर इस घटना की जिले भर में निंदा हो रही है हालांकि समाचार लिखे जाने तक किया नहीं पता लग पाया था कि यह निंदनीय कार्य किनके द्वारा किया गया। बताया यह जा रहा है कि किसानों की आड़ में यह कार्य किसी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है। सम्मान दिवस समारोह के उपलक्ष में लगाए गए पोस्टरों पर छपी अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, अनीता यादव, सुरजीत सिंह सोंडा, हरपाल सिंह कंबोज व दो अन्य नेताओं की तस्वीर पर भी कालिख पोती गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें