नारनौल। जिले में बुधवार को कोरोना वायरस के 29 नए केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 3069 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 2506 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में छह कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 528 केस अभी भी एक्टिव हैं। बुधवार की सुबह आरटी पीसीआर की रिपोर्ट में 29 कोरोना मरीज आए हैं। इसमें नारनौल, नांगल चौधरी और अटेली क्षेत्र से मरीज मिले हैं। अब इन मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी लेकर कंटेनमेंट जोन में एंटीजन टेस्ट होगा। जिले में 22 सितंबर तक 100537 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई थी। इनमें से 61019 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई थी।