फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा तीन एकड़ जमीन में हिस्से के लिए बड़े भाई ने तीन गोली मारकर कर दी छोटे भाई की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सवा तीन एकड़ जमीन में हिस्से के लिए बड़े भाई ने तीन गोली मारकर कर दी छोटे भाई की हत्या अमर उजाला ब्यूरो सोनीपत। गोहाना के गांव रभड़ा में सवा तीन एकड़ जमीन में अपने हिस्से के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की तीन गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। गोली लगने से युवक घायल हो गया था। उसे महिला मेडिकल कालेज खानपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। गोहाना में तीन दिन के अंदर दूसरी बार अपनों ने ही अपनों खून बहा दिया। रविवार को बनवासा में माता-पिता ने बेटे की हत्या की थी तो मंगलवार रात को भाई ने भाई का खून बहा दिया। गांव रभड़ा निवासी आजाद के तीन बेटे थे। सबसे बड़ा बेटा जितेंद्र नेत्रहीन है। उसके बाद कृष्ण व सबसे छोटा अमन था। आजाद ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा कृष्ण आपराधिक वारदातों में शामिल रहता है। वह दो साल तक जेल में भी रह चुका है। आजाद अपने सबसे छोटे बेटे अमन के साथ रहता था। अमन ने प्रेम विवाह कर रखा था। आजाद के पास सवा तीन एकड़ जमीन है जिस पर वह छोटे बेटे अमन के साथ मिलकर खेती करता है। आजाद ने सदर थाना गोहाना पुलिस को बताया कि कृष्ण जेल से आने के बाद अपने हिस्से की जमीन मांग रहा था। आजाद और अमन ने उसे जमीन देने से मना कर दिया। इस पर कृष्ण छोटे भाई अमन को कई बार जमीन नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे चुका था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे अमन गांव में एक ग्रामीण के मकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान कृष्ण अपने एक साथी के साथ पिस्तौल लेकर वहां पहुंचा और फायरिंग शुरू कर दी। पहली फायरिंग में अमन बच गया और वह जान बचाने के लिए पड़ोसी के मकान के अंदर चला गया। कृष्ण भी उसके पीछे वहां पहुंचा और अमन को दो-तीन गोली मार कर साथी के साथ फरार हो गया। आजाद के परिजन अमन को उपचार के लिए गांव खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने आजाद के बयान पर उसके बेटे कृष्ण के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोहाना के गांव बनवासा में इससे तीन दिन पहले रविवार को रणधीर और उनकी पत्नी किताबो ने अपने ही 30 साल के बेटे पवन की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें