अस्पताल में सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी
- फोटो : Amar Ujala
पानीपत। जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है कोरोना से अब तक 72 लोगों की मौत हो चुकी है 18 लोगों की मौत सितंबर महीने में हुई है । कोरोना के अब तक जिले में 6500 हजार से अधिक मामले सामने आ चुके हैं । शनिवार को अब तक कोरोना के 50 नए केस मिले हैं। जिनको स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेट कर दिया है । इनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है ।वहीं शनिवार को अब तक 35 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं ।डॉक्टरों के अनुसार कोरोना का प्रभाव भविष्य में अधिक बढ़ सकता है । क्योंकि बाजारों सड़कों और अस्पतालों में लगातार सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट रहे हैं। जो कि सामूहिक संक्रमण का बड़ा कारण है।