22 को एमएमजी अस्पताल में करें रक्तदान
- अमर उजाला फाउंडेशन एवं विकास हिंदू द्वारा आयोजित होगा शिविर
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। 22 सितंबर को अमर उजाला फाउंडेशन एवं विकास हिंदू द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला एमएमजी अस्पताल में शिविर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित किया जाएगा। विकास हिंदू ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से पिछले पांच साल से शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
जिला एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अनुराग भार्गव ने बताया कि रक्तदान करने से लोगों को कई बीमारियों से निजात मिल जाती है, जबकि एक यूनिट रक्त से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। इसलिए 18 से अधिक उम्र वालों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। तीन महीने के बाद स्वस्थ्य व्यक्ति दोबारा भी रक्तदान कर सकता है। सीएमएस ने कहा कि रक्तदान करने से किसी भी तरह की कोई बीमारी नहीं होती है, बल्कि नई रुधिर कणिकाएं बनने से लोगों को कई बीमारियों की चपेट में आने से बच जाता है।
------------------