फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को गोली मारने के रोष में बाजार रखा बंद, पुलिस के आश्वासन पर खोलीं दुकानें

विज्ञापन
सफीदों में बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
सफोदों में वीरवार रात में दुकानदार पर फायरिंग करने के मामले में शुक्रवार सुबह रोष में आकर व्यापारियों द्वारा बाजार बंद कर दिया गया। जिसके बाद सिटी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को समझा कर करीब आधे घंटे के बाद ही बाजार खुलवा दिया। इस दौरान थाना प्रभारी देवीलाल ने दुकानदारों का आश्वासन दिया कि चार अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी गई है । जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घायल दुकानदार गांव सहानपुर निवासी 45 वर्षीय रोहताश का फिलहाल पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें