फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 70 नए कोरोना मरीज मिले, 1773 मरीज ठीक हो चुके

विज्ञापन
नारनौल अस्पताल में एंटीजन टेस्ट के लिए खड़े मरीज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
नारनौल। जिले में वीरवार को 70 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2230 हो गई है। अभी तक जिले में कुल 1773 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।  जिला में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 485 केस अभी भी एक्टिव हैं। सुबह आरटी पीसीआर के टेस्ट में जिले में 70 कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें गुरूनानकपुरा नारनौल,फ्रांसखाना, हुडा सेक्टर नारनौल,रावका मोहल्ला, नलापुर, चांदुवाड़ा, शिवाजी नगर, दशमेश नगर, मोती नगर नारनौल,ताजपुर, सीहमा, अटेली, तिगरा,हाउसिंग बोर्ड नारनौल, नांगल, खोड, रामपुरा अटेली, बुढवाल, ताजीपुर, पटीकरा, मंढाणा, नांगल चौधरी, दोखेरा, इसलामपुरा, हसनपुर में एक-एक केस मिले। वहीं घाटासेर गांव में चार केस मिले हैं। वहीं बदोपुर में एक, रामबास में एक, नापला में तीन, सुंदरह में दो, करीरा में एक, गुढा में एक, तलवाना में दो, निजी अस्पताल महेंद्रगढ़ में एक, खातोद में एक, रिवासा में एक, ऊंची भांडोर में दो, खातीवास में एक, दूलोठ अहीर में एक, कौथल में एक, नांगल सिरोही में एक, सतनाली में दो और जावां में एक मरीज मिले है। जिले में 9 सितंबर तक 96368 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 57965 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें